23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात चुनाव पर उमा भारती बोली- विपक्ष ही एग्जिट हो जाएगा

gujrat election Exit Poll Result 2022- पूर्व सीएम उमा भारती इन दिनों मध्यप्रदेश में अज्ञात वास पर हैं...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 05, 2022

uma1.png

गुजरात चुनाव में उमा भारती ने एग्जिट पोल से पहले कही बड़ी बात।

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता उमा भारती अज्ञात वास के दौरान भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोमवार को दोपहर में उमा भारती ने गुजरात चुनाव के 'एग्जिट पोल' (Exit Poll Result 2022) के बारे में कहा है। उमा भारती ने कहा कि आज शाम को गुजरात चुनाव के एक्जिट पोल आएंगे। उमा ने कहा कि अभी से एक्जिट पोल जान लीजिए। उमा भारती ने विपक्ष के ही एक्जिट हो जाने की भविष्यवाणी की है।

उमा भारती (former chief minister uma bharti) ने इस समय अपनी धार्मिक यात्रा पर हैं। वे अमरकंटक और आसपास के क्षेत्रों में हैं। सोमवार को दोपहर में उमा भारती ने कहा है कि आज शाम को विधानसभा चुनावों का एक्जिट पोल आएगा। अभी से एक्जिट पोल जान लीजिए। मोदी की महिमा ही ऐसी हो गई है की इसमें विपक्ष का एक्जिट (बाहर निकास) ही हो जाएगा।

कल क्या कहा था

उमा भारती ने रविवार को भी राजनीतिक बयान दिया था। वे डिंडौरी जिले के दौरे पर थी और गीता जयंती के उपलक्ष्य में अवंती बाई के शहीद स्थल ग्राम बालपुर में थी। उन्होंने रानी अवंती बाई के बलिदान स्थली पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गुजरात चुनाव और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रो को लेकर बड़ा बयान दिया था।

मीडियाकर्मियों ने जब उमा भारती से डिंडौरी आने का कारण पूछा तो उमा भारती ने कहा कि आज गीता जयंती है। इसी उपलक्ष्य पर मैं डिंडौरी के बालपुर रानी अवंति बाई के बलिदान स्थल पर आई हूं। जब मीडिया ने उनसे गुजरात चुनाव के बारे में सवाल किया तो उमा भारती ने कहा कि गुजरात को मोदीजी ने मॉडल स्टेट बना दिया है। यह बात तो विरोधी भी मानते हैं। वहां मोदी की पराजय हो ही नहीं सकती है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गुजरात चुनाव में सक्रियता को लेकर उमा भारती ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की शान होता है। विपक्ष को मजबूत होना आवश्यक है।

शिवराज के लिए क्या बोलीं उमा भारती

उमा भारती ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में कहा कि वे एक्शन मोड में हैं, लगातार दौरे कर रहे हैं अधिकारियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इस सवाल पर उमा भारती ने कहा कि वो राजा हैं। राजदण्ड उनके हाथ में है। यदि उनको लगता है कि कोई गलत है और कार्रवाई करते हैं तो इसमें क्या गलत है।

राहुल गांधी के लिए भी कही बात

उमा भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि विपक्ष के लोगों को लगातार सक्रिय होना चाहिए। भारतीय लोकतंत्र की परंपरा है विपक्ष का मजबूत होना। राहुलजी पैदल चल रहे हैं, तो चलने दो। अरविंद केजरीवाल गुजरात जा रहे हैं, तो जाने दो।

यह भी पढ़ेंः

उमा भारती की चेतावनीः ओरछा में जो घटेगा वह पूरे मध्यप्रदेश के लिए उदाहरण होगा
शराब दुकान खुली देख उमा ने फेंका गोबर, बोलीं- राम की नगरी में यह सब नहीं चलेगा
उमा का विवादित बयान, हमारी चप्पल उठाती है ब्यूरोक्रेसी