17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPPSC RO ARO Paper Leak Case: भोपाल के सुनील रघुवंशी का बड़ा खुलासा, बताया कैसे करवाया पेपर लीक

UPPSC RO ARO Paper Leak Case: UPPSC की ये परीक्षा कैंसिल हो चुकी है, एमपी की राजधानी भोपाल की सिक्योरिटी प्रेस के कर्मचारी समेत पेपर लीक गैंग के 6 लोग गिरफ्तार।

less than 1 minute read
Google source verification
UPPSC Paper Leak Case

(लाल घेरे में) राजधानी भोपाल की सिक्योरिटी प्रेस का कर्मचारी सुनील रघुवंशी।

UPPSC RO ARO Paper Leak Case: यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की प्रारंभिक परीक्षा 2023 (Pre Exam 2023) का पेपर भोपाल की सिक्योरिटी प्रेस के कर्मचारी सुनील रघुवंशी ने लीक कराया था। यूपी एसटीएफ ने सुनील समेत छह को प्रयागराज के कीडगंज से गिरफ्तार किया है। 11 फरवरी को आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

एसटीएफ (STF) ने बताया कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी सुनील की मदद से राजीव नयन मिश्रा ने पेपर लीक करवाया था। यह यूपी की सिपाही भर्ती परीक्षा का मास्टरमाइंड था। एसटीएफ ने संदीप पांडेय, अमरजीत शर्मा, सुभाष प्रजापति, सुनील रघुवंशी, विवेक उपाध्याय, विशाल को गिरफ्तार किया है।

ऐसे किया था पेपर लीक

भोपाल के सुनील रघुवंशी ने मोबाइल से प्रश्नपत्र को स्कैन कर लिया था। इसके बाद सुनील ने इसे पेपर लीक कराने वाले अपराधियों के संगठित गैंग को दे दिया था। सुनील कन्हैया आनंद नगर अमझिरा बिलखिरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बाकी आरोपी यूपी और बिहार के हैं। गिरोह का सरगना राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल है। मामले में 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।