
Vande Bharat Express
भोपाल और रानी आरकेएमपी से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के महंगे किराये के कारण पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। जबलपुर, दिल्ली एवं इंदौर, उज्जैन रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में औसतन 50 फीसदी सीटें खाली हैं। स्थिति की समीक्षा बाद किराया कम करने की तैयारी है। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के आधार पर जीएम ऑफिस को किराए में अधिकतम 25 फीसदी तक कटौती करने की छूट दी हुई है। वंदे भारत के अलावा शताब्दी, जनशताब्दी, राजधानी, दूरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का भी किराया कम हो सकता है।
भोपाल की ट्रेनों की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
● 22187 जबलपुर इंटरसिटी एक्स. के चेयर कार में वंदे भारत चलने से पहले 33 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी। वंदे भारत के बाद अब 16 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी बची है।
● 20173-74 आरकेएमपी जबलपुर वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी सीसी में 45-48 प्रतिशत और एग्जीक्यूटिव क्लास में 32 प्रतिशत है।
● 20911-12 भोपाल से इंदौर वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी 25 से 30 प्रतिशत है।
● 12061-62 जबलपुर जनशताब्दी में सीसी में 54 प्रतिशत तो विस्टाडोम में 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है।
● 20171-72 आरकेएमपी से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑक्यूपेंसी 88 व 97 प्रतिशत है।
● 12001-02 शताब्दी एक्सप्रेस में ऑक्यूपेंसी 105 व 103 है।
वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिला कॉकरोच
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के खाने में कॉकरोच मिला। घटना 25 जुलाई की है। कोच नंबर सी-8, सीट नंबर 57 पर भोपाल से ग्वालियर जा रहे यात्री को परोसे गए पराठे में कॉकरोच निकला। रेलवे कैटरिंग ठेकेदार पर कार्रवाई कर रही है।
Published on:
28 Jul 2023 01:02 pm
