बीत दिनों से विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। दोनों ही पार्टी (भाजपा और कांग्रेस) की तरफ से इस बार बहुत से नए चेहरे आ रहे हैं। बात अगर भाजपा की करें तो कई नेता पुत्र लाइन में लगे हुए हैं, ताकतवर पिता उनके टिकट फाइनल करवा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की बात करें तो यहां भी सीटों का बंटवारा जारी है। बताया जा रहा है कि मप्र युवक कांग्रेस को इस बार 39 सीटें दे दी गईं हैं। कहा गया है कि वो इन सीटों पर अपनी तैयारी कर लें।