26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेक सागर प्रसाद को विक्रम अवार्ड, अभय छजलानी को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

मध्य प्रदेश खेल पुरस्कार 2020 की घोषणा

2 min read
Google source verification
Vivek Sagar Prasad Vikram Award 2020

Vivek Sagar Prasad Vikram Award 2020

भोपाल. टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतनेवाली इंडियन हाकी टीम के मध्यप्रदेश के एकमात्र सदस्य विवेक सागर प्रसाद को एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है. उन्हें मध्यप्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित विक्रम अवार्ड दिया जाएगा. विवेक को हाकी के लिए मध्यप्रदेश के इस सबसे बड़े खेल पुरुस्कार के लिए चुना गया है.

मध्यप्रदेश के स्पोर्ट डायरेक्टर पवन जैन ने यह ऐलान किया. उन्होंने मध्य प्रदेश खेल पुरस्कार 2020 की घोषणा की. जैन ने विभिन्न खेलों के लिए खेल पुरस्कार के लिए चुने गए नामों का ऐलान किया. राज्य के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ये खेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं.

ओलंपिक मेडल जीतने वाले विवेक बनेंगे मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी

ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले इटारसी के विवेक सागर को विक्रम पुरुस्कार के लिए चयनित किया गया है। वहीं इंदौर टेबल टेनिस संघ के पूर्व अध्यक्ष और पद्मश्री अभय छजलानी को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलेगा। वर्ष 2020 के खेल पुरस्कार में 11 खिलाड़ियों को एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

स्पोर्ट डायरेक्टर पवन जैन ने बताया कि ओलंपिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले 11 खिलाड़ियों को व्यक्तिगत खेल पुरस्कार मिलेगा. इन सभी 11 खिलाड़ियों को व्यक्तिगत खेल के लिए एकलव्य पुरस्कार दिया जाएगा.

अशोक ध्यानचंद ने पहचान ली थी विवेक की प्रतिभा, तराश कर बना दिया हीरा

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार दिया जाएगा. इनमें हर्षवर्धन तोमर को बास्केटबॉल के लिए , उज्जैन की पूजा मालवीय को मलखंब के लिए, दिव्यांग श्रेणी में ग्वालियर की प्राची यादव को पैराकेनो में विक्रम अवार्ड दिया जाएगा.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दलीय खेल के लिए साधना सेंगर को हॉकी में एकलव्य पुरस्कार दिया जाएगा. पावर लिफ्टिंग में ध्रुवराज कुर्रे को एकलव्य पुरस्कार दिया जाएगा.

ग्वालियर के वीरेंद्र डबास को पैरा क्याकिंग कैनोइंग में विश्वामित्र पुरस्कार
जबलपुर की रिचपाल सिंह सलारिया तीरंदाजी में विश्वामित्र पुरस्कार
भोपाल के डॉक्टर हबीब हसन को हॉकी में विश्वामित्र पुरस्कार
उज्जैन की वैष्णवी काहार को मलखंब में स्वर्गीय प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार