28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : फरवरी के अंत तक एक बार फिर गिरेगा तापमान, बारिश की भी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हल्की गर्मी के दिनों में ठंड का एक और दौर एक बार फिर लौटने की संभावना है। साथ ही, आगामी 19 और 20 फरवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जिसके चलते कहीं कहीं बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 17 Feb 2020, 11:20 AM IST

Weather Update

Weather Update : फरवरी के अंत तक एक बार फिर गिरेगा तापमान, बारिश की भी संभावना

भोपाल/ मध्य प्रदेश में जहां बीते सप्ताहभर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ था। दिन में हल्की धूप और रात में सामान्य तापमान के बाद रविवार शाम से तापमान में अचानक से ठंडक घुल गई। जिसके चलते राजधानी में रात का पारा अचानक 2.5 डिग्री लुढ़क गया। इसके बाद न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि, बीते 24 घंटे पहले यानी शनिवा रात का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, दिन में मौसम साफ होने के कारण तापमान सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की गर्मी के दिनों में ठंड का एक और दौर एक बार फिर लौटने की संभावना है।

पढ़ें ये खास खबर- 1 मई से शुरु होने जा रहा है NPR का पहला चरण, दस्तावेज मांगे बिना पूछे जाएंगे ये सवाल


19-20 को बारिश के आसार

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, रविवार के अधिकत तापमान में शनिवार के मुकाबले किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आया। दोनो ही दिन अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से मात्र 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। फिलहाल, सोमवार को भी सुबह से ही धूप खिली हुई है। हालांकि, शाम तक एक बार फिर सर्द हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ए.के शुक्ला के मुताबिक, फरवरी के आखरी दिनो में दिन का तापमान तो सामान्य रह सकता है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही, अगले दो दिनों के भीतर पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। ऐसा इसलिए कि, आगामी 19 और 20 फरवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। जिसके पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के संपर्क में आने के बाद हल्की बारिश हो सकती है। इसके असर से भोपाल समेत इंदौर, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर संभाग के तापमान में गिरावट आ सकती है।

पढ़ें ये खास खबर- बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी, आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा इतना बोझ!


बैतूल में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी गिरे, शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम, सागर, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बैतूल में रिकॉर्ड किया गया।


चार महानगरों में यह रही तापमान की स्थिति

शहर--अधिकतम तापमान--न्यूनतम तापमान

भोपाल -- 28.5 -- 9.9

इंदौर -- 29.2 -- 16.0

ग्वालियर -- 29.6 -- 8.6

जबलपुर -- 27.5 -- 10.8