इससे पहले दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में भी ऐसी कडको की सर्दी पड चुकी है, जब रात का तापमान चार डिग्री से नीचे चला गया था।सोमवार से ही सर्दी के तेवर तीखे होने लगे थे, रात गहराने के साथ सर्द हवाओं की सख्ती और बढती गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य स्तर से पांच डिग्री कम रहा। दिन चढने के साथ धूप तपी लेकिन सर्द हवाओं का असर पूरी तरह बना रहा। अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य स्तर से छह डिग्री कम रहा, इस तरह कोल्ड डे दर्ज किया गया।