
Weather Report: हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी, मध्यप्रदेश में पड़ने लगी ठंड
भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद हवा का रुख मध्यप्रदेश की तरफ होने के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। पिछले तीन दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल तापमान 13 डिग्री से नीचे उतर आया है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद मध्यप्रदेश में भी ठंड का असर दिखने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए है। दिन में धूप तेज होने के साथ ही रात को ठंड पड़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से कई वाहन फंस गए है। इसके अलावा कई पर्यटक भी फंस गए है। हालांकि बर्फ साफ करने का काम लगातार किया जा रहा है।
और बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दो दिनों में भोपाल समेत उत्तर मध्यप्रदेश के इलाकों में ठंड और भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, इस कारण भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इस कारण उत्तर से दक्षिण की तरफ हवाओं का रुख होने से तापमान में अचानक गिरावट आ गई है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक-दो दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी। उत्तर भारत की तरफ से लगातार 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बर्फी हवाएं चल रही है। इस कारण मध्यप्रदेश में सिहरन बढ़ गई है। जबकि दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। फिलहाल दिन में गर्मी और रात में ठंड लग रही है।
कौन कैसी स्थिति
-भोपाल में दिन का तापमान 29 डिग्री पर है, जबकि रात का तापमान 11.4 डिग्री से पहुंच गया है। इसके अलावा 15 तारीख तक दिन का तापमान 27 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है।
-ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि यहां रात का पारा 10.1 पर पहुंचने से ज्यादा ठंड पड़ने लगी है।
-इंदौर क्षेत्र में दिन का तापमान 30.4 डिग्री पर है। जबकि रात का पारा 13.6 पर है। इसके अलावा 15 नवंबर तक इसके और कम होने की उम्मीद है।
-जबलपुर में दिन का तापमान भी 28.4 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि रात का तापमान 11 डिग्री पर है।
Published on:
09 Nov 2018 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
