7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौतपा की शुरुआत से पहले ही तप रहा मध्य प्रदेश, पारा 45 के पार

प्रदेश के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 23 May 2020, 2:35 PM IST

weather.jpg

weather

भोपाल. 25 मई को सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा की शुरुआत हो जाएगी। मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस बार भी नौतपा में पारा खूब चढ़ेगा लेकिन उससे पहले ही सूर्य अपना तेवर दिखाने लगे हैं और प्रदेश के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है।

चढ़ा पारा

दरअसल, प्रदेश भर में 16 मई तक लोगों को तीखी गर्मी से राहत थी लेकिन 17 मई के बाद लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आधे से अधिक जिलों का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि नौतपा में इन जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं।

दो-तीन दिन से चल रही गर्म हवाएं

मध्य प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से गर्म हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 28 जिलों में तापमान 41 डिग्री को पार कर चुका है। इसके अलावे राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 46 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है।

नौगांव में सबसे अधिक गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, सबसे अधिक गर्मी नौगांव में पड़ रही है, यहां का तापमान 45.8 डिग्री पहुंच गया है। जबकि ग्वालियर, दमोह, खरगौन और खजुराहो का तापमान 45 डिग्री है। वहीं रतलाम, राजगढ़, गुना, सागर, रीवा, होशंगाबाद, जबलपुर में तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। राजधानी भोपाल में तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा।

राजस्थान-गुजरात से आ रही गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में पड़ रही इस भीषण गर्मी का कारण राजस्थान-गुजरात से आने वाली गर्म हवाएं हैं, जिसके कारण पिछले दो-तीन दिनों से राज्य में लोग गर्मी से परेशान हैं।