
Western disturbance
MP Weather:एमपी के कई जिलों में इस समय मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। कभी तीखी धूप तो कभी बादलों की स्थिति बन रही है। इसके कारण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बीते दिन शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ हल्की बौछारे हुई। ऐसे में दोपहर से शाम तक तापमान में छह डिग्री की गिरावट आ गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
शाम करीब 4 बजे से मौसम अचानक बदला और आसमान में बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। शाम 5 बजे तक हवा की अधिकतम रतार 30 किमी प्रतिघंटे तक रही। इसके कारण शहर में कई स्थानों पर धुल के गुबार नजर आए। बादल, हवा के कारण मौसम सुहाना हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमानों में बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से 17 जिलों में मौसम बदलेगा। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुरना में मौसम बदला रह सकता है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी और मैहर जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि अलर्ट भी है।
● सुबह 8:30 बजे 26.8
● सुबह 11:30 बजे 31.4
● दोपहर 2:30 बजे 33.4
● शाम 3:30 बजे 27.4
Updated on:
04 Apr 2025 10:58 am
Published on:
04 Apr 2025 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
