
हवा-आंधी का मचा तांडव, भोपाल-उज्जैन-ग्वालियर में रेड अलर्ट, घर से निकलने में जान का खतरा, लाइट भी अघोषित रूप से बंद
भोपाल. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात से जमकर हवा आंधी चल रही है, ऊपर से भारी बारिश के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है, सड़कों पर घुटनों तक पानी भर चुका है, वहीं दो पहिया वाहनों से आवाजाही करने पर तेज हवाओं के कारण गिरने का भय बना हुआ है, हवा-आंधी के कारण कई दुकानों पर लगे बोर्ड और घरों की चद्दर उड़ रही है, ऐसे में वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को जान का खतरा भी बना है, ऐेस में आप भी हो सके तो घर से बाहर निकलने से बचें, क्योंकि जिस प्रकार कि हवा-आंधी और बारिश हो रही है, उससे बचकर कहीं जाना किसी चुनौती से कम नहीं है, ऊपर से लाइट भी चली गई है।
भोपाल।
तेज बारिश ने रोका हवाई सफर
भोपाल आने वाली फ्लाइट कुछ हुई कैंसिल, कुछ की गई डायवर्ट
एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट की गई इंदौर डाइवर्ट
एयर इंडिया की मुंबई फ्लाइट को नागपुर में उतारा
इंडिगो एयर की दिल्ली फ्लाइट खराब मौसम के कारण की गई कैंसिल
एक मात्र इंडिगो एयर की बेंगलुरु भोपाल फ्लाइट हुई राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड
कल से हो रही है भोपाल में तेज हवा के साथ बारिश
भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी होने के कारण नहीं हो रही फ्लाइट लैंड
ब्रेकिंग
भोपाल-सिरोंज मार्ग का आवागमन हुआ बंद.....
संजय सागर बांध के गेट खुलने ने नहरआई पुल के ऊपर हुआ पानी....
नदी के आसपास बसे कई गांवों पानी घुसने की सूचना....
प्रशासन ने एक दिन पहले किया था एलर्ट जारी....
ईटखेड़ी नदी भी उफान पर बैरसिया-भोपाल मार्ग भी हुआ बंद
गांधी सागर के खोले 5 गेट
गांधी सागर डैम के दो बड़े और दो छोटे गेट खोल दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार गांधी सागर बांध का जल स्तर करीब 1306.41 फिट है। इसमें पानी की आवक 85842 क्यूसेक और आउटफ्लो 166239 है, वर्तमान में पांच छोटे गेट और तीन बड़े गेट खुले हुए हैं। यहां पानी की आवक को देखते हुए गेट और भी खोले जा सकते हैं। गेट खोलने की संख्या पानी की आवक के आधार पर घटाई बढ़ाई जा सकती है।
प्रदेश में हुई 32ईंच बारिश, लोग बेहाल
मध्यप्रदेश में इस बार बारिश ने पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं, ऐसा समय पहली बार है, जब कई बार नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी और इस नदी पर बने कई डैमों के गेट लगातार कई बार खोलने पड़े, शनिवार से एक बार फिर हो रही लगातार बारिश के कारण तवा डैम सहित नर्मदा नदी पर बने डैमों के गेट खोल दिए हैं, आंकड़ों की माने तो प्रदेश में अब तक करीब ३२ ईंच तक बारिश हो चुकी है, जबकि बारिश का सीजन बीतने में करीब एक माह का समय शेष बचा है, ऐसे में इस बार बारिश अपनी औसत से काफी अधिक रहेगी।
सभी नदियां उफान पर, टूटा कई शहरों का सम्पर्क
भारी बारिश के चलते नर्मदा, क्षिप्रा, कालीसिंध, नेवज, शिवना सहित कई नदियां उफान पर है, कई पुल-पुलियाओं के ऊपर से पानी बह रहा है, ऐसे में आवागमन भी बाधित हो रहा है, लोगों को एक शहर से दूसरे शहर जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,
ब्यावरा में भारी बारिश, रेस्क्यू कर बचाई लोगों की जान
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा तहसील में भारी बारिश के कारण कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया है, ऐसे में लोगों की जान बचाने के लिए एसडीइआरएफ और होमगार्ड की टीम को आगे आना पड़ा, नाव और रस्सी के सहयोग से कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में अभी और भी बारिश होगी, इस कारण भोपाल-ग्वालियर एवं उज्जैन संभाग में रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसी के साथ सागर, नरसिंहपुर, दमोह व जबलपुर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
नरसिंहपुर । । 2 दिन से जिले में हो रही तेज बारिश के कारण जिले के कई सड़क मार्ग हुए बंद । गाडरवारा से तेंदूखेड़ा मार्ग बंद हो गया है ।झांसी घाट में पानी पुल को छू रहा है । आंतरिक क्षेत्र में छोटे पुल पुलिया पर पानी आने से रास्ते बंद हो गए हैं।
Updated on:
22 Aug 2022, 10:58 AM IST
Published on:
22 Aug 2022, 9:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.