
भोपाल। ऑटो से अस्पताल जा रही एक महिला को फोन करके महिला के ही एक परिचित युवक ने रास्ते में उतरवा लिया और बाद में उसे गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया। युवक महिला को रायसेन लेकर पहुंचा और सुनसान स्थान पर युवक और उसके साथी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
बाद में दोनों उसे जिस स्थान से लेकर गए थे, उसी स्थान पर छोडकऱ भाग गए। घटना के बाद डरी-सहमी महिला घर पहुंची और एक परिचित के माध्यम से कोलार थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोलार पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला मूलत: राजगढ़ की रहने वाली है। उसके पति ने उसे छोडकऱ दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है। महिला अपनी दो बेटियों के साथ करोंद, निशातपुरा इलाके में किराए से रहती है और घरों में खाना बनाने का काम करती है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि करीब छह महीने पहले उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके एक दोस्त का नाम लेते हुए बात करने को कहा तो महिला ने उसे बताया कि यह उसका नंबर है और दोबारा उसे फोन नहीं करे।
दो दिन बाद दोबारा उसी नंबर से फोन आया और उसके बारे में पूछताछ करने लगा, तो महिला ने फिर से उसे बात नहीं करने को कहा। इसके बाद फोन करने वाले युवक ने महिला की वॉट्सएप डीपी पर लगी उसकी फोटो निकालकर उसे वॉट्सएप पर भेजा और अपना नाम जावेद निवासी रायसेन बताया। उसने यह भी बताया कि उसकी सुल्तानपुर में जमीन है। परिचय देने पर उसने महिला से जानकारी पूछी तो महिला ने भी उसे अपने बारे में सारी जानकारी दे दी।
फोन पर देता रहा शादी का झांसा
जावेद अक्सर महिला से फोन पर बात करता था। इस दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी बीमार रहती है और वह उससे शादी करना चाहता है। इस पर महिला ने कहा कि उसकी दोनों बेटियों का क्या होगा, तो जावेद ने बताया कि पहले मुलाकात करो, बच्चियों को भी साथ रख लूंगा। इस प्रकार की बातें करके वह महिला का दिल जीतना चाहता था। पीडि़ता ने बताया कि 25 जनवरी को तबियत खराब होने के कारण वह आटो से कोलार रोड स्थित निजी अस्पताल जा रही थी, तभी जावेद का फोन आया। अस्पताल जाने की बात सुनकर उसने खुद इलाज कराने का बहाना करते हुए आटो से उतरकर इंतजार करने का बोला। महिला उसकी बातों में आकर बीमाकुंज के पास उतर गई।
रायसेन ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
पीडि़ता ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे जावेद अपनी बुलेरो कार से उसके पास पहुंचा और जबरन अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। उस वक्त गाड़ी में एक और लडक़ा बैठा था, जिसका नाम उसने आमिद बताया था। दोनों उसे लेकर रायसेन की तरफ चले गए। रास्ते में खरबई के पास जावेद ने आमिद से बीयर मंगवाई। बीयर पीने के बाद वह उसे लेकर सुनसान स्थान पर पहुंचे, जहां जावेद ने उसके साथ बलात्कार किया।
इसके बाद आमिद ने भी बलात्कार किया। बाद में जावेद ने दोबारा उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे दोनों उसे कोलार रोड पर छोडकऱ भाग निकले। आरोपियों की धमकी के कारण वह काफी डर गई थी, इसलिए रात को घर चली गई। अगले दिन उसने अपनी बड़ी बेटी और परिचित व्यक्ति को घटना की जानकारी दी और उसके बात कोलार थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
Published on:
28 Jan 2020 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
