21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

नींद की गोलियां खिलाकर पति बनाता है अश्लील वीडियो, भोपाल में छल और हिंसा की दर्दनाक दास्तां

Women Commission Hearing : राजधानी में महिला आयोग की बेंच द्वारा 28 अलग - अलग मामलों पर जनसुनवाई की गई। सामने आई छल और हिंसा की दर्दनाक दास्तां।
2 min read
Google source verification
Women Commission Hearing

Women Commission Hearing (भोपाल में छल और हिंसा की दर्दनाक दास्तां Photo Source- Patrika)

Bhopal News : नौ साल तक जिस शख्स को अपना हमसफर मानकर प्यार किया, उसी पर शादी के बाद जिंदगी का सबसे बड़ा डर और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एक महिला राजधानी भोपाल में स्थित मध्य प्रदेश महिला आयोग की जनसुनवाई में पहुंची। महिला की आपबीती इतनी हैरान कर देने वाली थी, जिसे सुनकर बेंच में मौजूद हर कोई स्तब्ध रह गया।

महिला ने अपने पति पर जो आरोप लगाए बेहद हैरान कर देने वाले थे। जिन्हें सुनकर सामान्य तौर पर तो यकीन कर पाना ही असंभव था कि, आखिर ऐसे आरोप सच भी हो सकते हैं भला। लेकिन महिला का दर्द उसके चेहरे पर साफ झलक रहा था, जिसे नजरअंदाज कर पाना भी सुनवाई करने वाले सदस्यों के लिए असंभव था। महिला ने बताया कि, नींद की गोलियां देकर पति ने बिना जानकारी और सहमति के उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं, जिसे उसके द्वारा सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया गया है। महिला ने बताया कि, उसकी शादी तीन साल पहले बहन के देवर से हुई थी। पति लंबे समय तक उसे ये कहकर दवाइयां देता रहा कि, वो चिड़चिड़ी रहती है और डॉक्टर ने उसके इलाज के लिए गोलियां लिखी हैं।

बेडरूम में भी लगाया कैमरा

महिला का आरोप है कि, पति द्वारा उसके बेडरूम में भी कैमरा लगाया गया था। दो बार जबरन गर्भपात कराया गया और चरित्र पर सवाल उठाए जाते रहे। आयोग की बेंच में सोमवार को 28 मामलों पर सुनवाई की गई, जिसमें घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, साइबर संबंधी मामले शामिल थे। फिलहाल, इन सभी मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

सास ने बहू पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

एक अन्य मामले में सास ने अपनी बहू पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। वहीं बहू ने आयोग को बताया कि, शादी को दो साल हुए हैं और उसका पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है, जहां उसका किसी दूसरी महिला से संबंध है। इसी वजह से वैवाहिक जीवन में उसका विवाद बढ़ गया है।

60 साल की वृद्धा बोली- शराब पीकर रोज मारता है पति

जनसुनवाई में पहुंची 60 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि, उसका पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आयोग के सामने दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जहां बेंच ने उन्हें समझाइश देकर विवाद सुलझाने का प्रयास किया।