12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया युवक, हिंदू संगठन ने काटा बवाल

Chaman Mahal : भोपाल में चमन महल के पास कार में किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया युवक, ग्रामीणों ने हिंदू संघठन को दी सूचना, पुलिस के सामने हुआ बवाल।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Oct 13, 2024

Chaman Mahal

Chaman Mahal : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां इस्लामनगर स्थित चमन महल के पास घूमने के बहाने नाबालिग के साथ कार में अश्लील हरकत करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने हिंदू संघठन को सूचना दी जिसके बाद वहां हंगामा हो गया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस चमन महल के पास पहुंची जहां हिंदू संगठन ने उन्ही के सामने बवाल काटना शुरू कर दिया और आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज करने के मांग की। हालांकि, नाबालिग के बयानों के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

घुमाने के बहाने नाबालिग को कार में बिठाया

पुलिस के अनुसार, भोपाल निवासी पीड़िता की दोस्ती उबेज खान(आरोपी) से थी। उबेज बीती शाम उसे घुमाने के बहाने से करोंद से चमन महल ले गया। कार में पहले से उबेज का दोस्त अरमान खान मौजूद था। गाडी जब चमन महल के पास पहुंची तो उबेज ने अरमान को बाहर खड़े होकर नजर रखने को कहा और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। किशोरी ने इसका विरोध किया तो उबेज ने उसे धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा।

यह भी पढ़े - Horrific Incident : एमपी में एक और लाड़ली बहना की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की कोशिश

स्थनीय लोगों ने बचाया

कार के आस-पास से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों ने कार के बाहर पहरेदारी कर रहे अरमान से पूछताछ की और आपत्तिजक हालत में दिख रहे उबेज को बाहर आने को कहा। उबेज कार से बाहर और ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने फिर हिंदू संगठन को इस घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे संगठन के लोगों ने किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद हिंदू संगठन के नेता राजेश कुमार चौरसिया ने पुलिस बुलाई और बवाल काटना शुरू कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद आरोपी उबेज और पहरेदारी कर रहे उसके दोस्त अरमान को पुलिस के हवाले किया गया। किशोरी से बात करने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।