3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन ओडिशा की प्रमुख नदियों में विसर्जित की जाएंगी अटलजी की अस्थियां

पार्टी के सूत्र बताते हैं कि महानदी, वैतरणी, ब्राह्मणी, ऋषिकुल्य और काठजोड़ी नदियों में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी... ashes of late atal bihari vajpayee wiil be immerses in odisha's main rivers
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Aug 2018, 7:32 PM IST

photos of ashes

photos of ashes

(भुवनेश्वर): भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां महानदी के साथ ही ओडिशा प्रमुख नदियों में विसर्जित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई 22 अगस्त को अस्थि कलश लाएगी। अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। अस्थिकलश यात्रा का रूट और किन नदियों में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी, यह सोमवार रात तक तय कर लिया जाएगा। राज्य भाजपा के कोरग्रुप की बैठक भुवनेश्वर में बुलाई गई है।


पार्टी के सूत्र बताते हैं कि महानदी, वैतरणी, ब्राह्मणी, ऋषिकुल्य और काठजोड़ी नदियों में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। स्थान बाद में तय किए जाएंगे। विसर्जन कार्यक्रम में 23 को रखा जा सकता है। 22 को अस्थि कलश पार्टी आफिस में रखा जाएगा। ओडिशा के भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा, विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता केवी सिंहदेव अस्थि कलश 21 को दिल्ली रवाना होंगे। अध्यक्ष अमित शाह इन्हें अस्थि कलश सौपेंगे।


अस्थि विसर्जन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के ब्लाक व जिला हेडक्वार्टरों में श्रृद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव ने दी। पहले अस्थि कलश केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम के निवास पर भेजा जाना था और वहां से ओडिशा लाया जाना था, पर अमित शाह के हरिद्वार में होने के कारण यह काम समय पर नहीं हो पाया।


भारत रत्न वाजपेयी का 16 अगस्त को 93 साल की आयु में एम्स में निधन हो गया था। उनकी अस्थियां यूपी, आंध्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब और तेलंगाना सहित अन्य राज्यों की 100 पवित्र नदियों में विसर्जित की जाएंगी।


बता दें कि रविवार सुबह पूरे वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हरिद्धार में हर की पैडी पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को विसर्जित किया गया। अटल जी की दत्तक पुत्री ने अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ-साथ भाजप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व अन्य नेता मौजूद रहे। लोगों का अटल प्रेम अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में भी दिखाई दिया,इस कार्यक्रम को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

यह भी पढे: अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी ने गंगा में विसर्जित की अस्थियां, उमड़ा जन सैलाब