3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी ने गंगा में विसर्जित की अस्थियां, उमड़ा जन सैलाब

हरिद्वार के हर की पैड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 19 Aug 2018, 2:48 PM IST

Atal

अटल बिहारी वाजपेयी की बेटी ने गंगा में विसर्जित की अस्थियां, उमड़ा जन सैलाब

हरिद्वार। राजनीति में धूमकेतू की तरह चमकने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मोक्षदायिनी गांगा में विलीन हो गए। हरिद्वार में हर की पौड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थियों का विसर्जन हुआ। गंगा में अस्थियों को उनकी जी की दत्तक पुत्री नमिता ने प्रवाहित किया। अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किए जाने के समय वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। विसर्जन के दौरान जनसैलाब उमड़ गया। हजारों की संख्या में लोग अपने चहेते नेता की अस्थि विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल रहे। साथ ही परिजन भी मौजूद रहे। भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। इससे पहले अस्थि कलश यात्रा जनसैलाब उमड़ पड़ा था। कलश को एक वाहन पर रखा गया है। जिसपर सभी बड़े नेता बैठे रहे। कलश यात्रा भल्ला कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई।जो करीब दो किलोमीटर लंबी यात्रा रही । इससे पहले पूर्व पीएम वाजपेयी की बेटी नमिता और पोती निहारिका आज सुबह स्मृति स्थल पहुंची और वहां से पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थियों को एकत्रित किया और हरिद्वार के लिए रवाना हुए। बता दें कि कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा समेत देश में अलग अलग स्थानों पर सौ पवित्र नदियों में विसर्जित किया जाएगा।

एक 'राजकुमारी' को दिल दे बैठे थे अटल बिहारी वाजपेयी, जिंदगी भर रहे कुंवारे

सभी राजधानियों में पहुंचेंगे अस्थि कलश

23 अगस्त को लखनऊ में गोमती में अस्थि विसर्जन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उनके परिजन भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद देश के सभी राज्यों के राजधानियों में अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यालयों में उनको रखा जाएगा और वहां से अलग-अलग जगहों पर प्रमुख शहरों में स्थित पवित्र नदियों में विसर्जित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में भाजपा व राजग के वरिष्ठ नेता, केंद्र व राज्य सरकारों के मंत्री भी रहेंगे। 20 अगस्त को शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सार्वजनिक सर्वदलीय श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसमें प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न दलों के नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद देश की सभी राजधानियों, जिला मुख्यालयों व पंचायत समितियों में श्रद्दांजलि सभाएं होंगी।