3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेक इन ओडिशा कानक्लेव 2018 : ओडिशा को समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ इन उद्योगपतियों ने दिया भारी निवेश करने का आश्वासन

मेक इन ओडिशा 2018 कानक्लेव...

2 min read
Google source verification
conclave

conclave

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): ओडिशा में गुड गर्वनेंस, रिच इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योगों और ट्रेडिंग के लिए अनुकूल माहौल के चलते ओडिशा में उद्योगपतियों ने अरबों के निवेश की घोषणा की। मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, नवीन जिंदल, टाटा ग्रुप आदि ने मेक इन ओडिशा 2018 में भारी निवेश के आश्वासन के साथ ही राज्य में औद्योगिक विकास के अनुकूल वातावरण बताया। खेल प्रमोशन से खुश होकर मुकेश अंबानी ने तो ओडिशा स्पोर्ट्स सेंटर खोलने की घोषणा तक कर दी।


रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि वह 21 वीं सदी में कलिंग का वैभव वापस लाने का बीजू पटनायक का सपना साकार करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने स्व.धीरूभाई अंबानी और स्व.बीजू पटनायक के आपसी संबंधों का भी उल्लेख करते हुए ओडिशा के प्रति अपने भावात्मक रिश्ते बताएं। उन्होंने कहा कि उनका ग्रुप 6000 करोड़ रुपये निवेश कर चुका है और 3000 करोड़ का निवेश और करेगा।


होगी स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना

उन्होंने कहा कि ओडिशा की विकास दर देश में बाकी राज्यों के मुकाबले ज्यादा होना इस राज्य के विकास के लिए शुभ संकेत हैं। उन्होंने विश्व काप हाकी के आयोजन पर मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि रिलायंस ग्रुप ओडिशा में स्पोर्ट्स सेंटर स्थापित करेगा।


राज्य बन रहा डिजिटल

अंबानी यहां भुवनेश्वर के महानदी सभागार में मेक इन ओडिशा 2018 कानक्लेव में बिजनेस लीडरशिप सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया का प्रधानमंत्री के मिशन के तहत ओडिशा को भी डिजिटाइजेशन अग्रणीय करने में जिओ की महती भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन के चलते होने वाले ट्रांसफार्मेशन प्रक्रिया में ओडिशा बदल रहा है। राज्य के 43 हजार गांव डिजिटल हो चुके हैं। स्मार्ट फोन की खपत बढ़ रही है। डेटा कन्ज्यूम करने वाला ओडिशा नंबर वन है। यह राज्य पूरी तरह से डिजिटाइज्ड हो जाएगा।


आदित्य विड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने मेक इन ओडिशा 2018 कानक्लेव में कहा कि ओडिशा विकास की गाथा में उनकी कंपनी ने सदैव ही भूमिका निभायी है। बिड़ला ने विभिन्न प्रोजेक्टों में 14 हजार 400 करोड़ का निवेश करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बीते 6 दशक से उनकी कंपनी ओडिशा के साथ विकास यात्रा में कदमताल कर रही है।


उन्होंने ओडिशा की समृद्ध कारोबारी, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक परंपरा का खासतौर पर उल्लेख करते हुए उसे विकास से जोड़ा। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं की आशंकाओं से भरे ओडिशा के आपदा प्रबंधन की दिल खोलकर प्रशंसा की।


जिंदल स्टील्स के नवीन जिंदल ने कहा कि उनकी कंपनी राज्य में स्टील एंड माइन्स के क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपया निवेश करेगी। सन 2030 एक लाख लोगों को रोजगार देने में सक्षम होगी। इसके अवावा सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा एवं स्वास्थ के क्षेत्र में भी शीघ्र ही कुछ नया किया जाएगा। टाटा ग्रुप के प्रतिनिध ने कहा कि स्टील प्लांट की क्षमता तीन मिलियन से बढ़ाकर 8 मिलियन की जाएगी। क्षमता वृद्धि में भारी निवेश किया जाएगा। सेल के सीईओ अनिल कुमार चौधरी, फिक्की के चेयरमैन संजीव सोमानी, आईटीसी चीफ आपरेटिंग आफिसर ओडिशा संजीव पुरी ने भी सरकार की नीति उद्योगों के अनुकूल बताया।


मेक इन ओडिशा कानक्लेव 2018 में टाटा के चेयरमैन एम.चंद्रशेखरन और वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इन्होंने भी अपने विचार रखे।