(कंधमाल): नौ साल की बालिका से रेप और हत्या की घटना के विरोध में भारतीय जनता महिला मोर्चा ने 12 घंटे तक कंधमाल जिला बंद रखा। आम जनता ने भी बंद को समर्थन मिला। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार न्यायिक जांच गठित करे। इस घटना में पीड़िता के परिजनों को न्याय नहीं मिल रहा है। राज्य सरकार ढिलाई बरत रही है। न्यायिक जांच गठित करके एक माह के भीतर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।