13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगवा कर 27 दिन तक गैंगरेप करने के बाद नदी में फेंका,पीड़िता ने तैरकर जान बचाई

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 17 Sep 2018, 8:53 PM IST

rape

(भुवनेश्वर): हैवानियत को पार करते हुए जाजपुर जिले में कुछ युवकों ने एक युवती को बाजार से अगवा करके उसे नजरबंद रखा और 27 दिन तक रेप करते रहे। बाद में मौका ताक कर घर छोड़ने के बहाने उसे खरास्रोता नदी में फेंक दिया। वह किसी तरह तैरकर अपने गांव वापस आ गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  

drown

  जानकारी के अनुसार पीड़िता कुआखिया पुलिस थाना क्षेत्र के राउतपुर की रहने वाली है। उसके परिजनों ने बताया कि वह 20 अगस्त से गायब थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे ढूंढा, पर वह नहीं मिली। पीड़िता का कहना है कि मधुवन बाजार से उसे अज्ञात लोग उठा ले गए। किसी घर में उसे कैद रखा। आए दिन उससे रेप किया जाता रहा। रविवार रात शायद उसकी हत्या की नीयत से युवकों ने उसे खरियास्रोता नदी में फेंक दिया। वह किसी तरह तैरते हुए किनारे आ गई।