(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता रहे दामोदर राउत ने नई पार्टी की घोषणा कर दी है। उनकी नई पार्टी का नाम बीजू समता क्रांति दल है। राउत ओड़िशा के क़द्दावर नेता बीजू पटनायक के करीबी नेता रहे हैं। मुखर बयानबाजी के चलते बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। वह बीजेडी के भीतर ही नवीन पटनायक विरोधी नेताओं को गोलबंद करने में जुटे थे। नवीन के नेतृत्व वाली बीजेडी सरकार के खिलाफ भ्र्ष्टाचार के मुद्दे को लेकर जनता के बीच हैं।