6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया सरेंडर

माओ नेताओं के सौतेले व्यवहार के कारण पहारिया ने उनका संगठन छोड़ दिया...
less than 1 minute read
Google source verification
maosist

maosist

(भुवनेश्वर): माओवादियों को माओवाद का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में शामिल करने के लिए प्रयासत ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक इनामी महिला माओवादी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।


मिली जानकारी के अनुसार महिला माओवादी दालमती पहारिया उर्फ माधुरी ने यहां नुआपाड़ा में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक की कोशिशों के चलते यह आत्मसमर्पण किया गया। माओ नेताओं के सौतेले व्यवहार के कारण पहारिया ने उनका संगठन छोड़ दिया। उसका कहना है कि टीम लीडर गैर ओडिया है। ऐसे ओडिया के माओवादी काडर के प्रति उसका नजरिया अलग है।


मिलेगा योजना का लाभ

दालमती का कहना है कि वह एक सामान्य महिला की तरफ जीवन जी रही थी। उसे जबरन माओवादी बनाया गया। पहारिया एक लाख की इनामी माओवादी थी। सीपीआई (माओवादी) की मेनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के लिए काम कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माओवाद छोड़कर आए काडरों को पुनर्वासित करने की योजना का लाभ पहारिया को दिलाया जाएगा।