यही नहीं 15 विभिन्न सेक्टरों के लिए 183 छोटे-बड़े प्रोजेक्ट घोषित किए गए। पांच हजार के करीब प्रतिनिधियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। निवेश के मुख्य प्रस्तावों में हल्दिया पेट्रो-केमिकल्स 70 हजार करोड़, जेएसपीएल 60,950 करोड़, महानदी कोल फील्ड लिमिटेड 58, 997 करोड़, सेल 41,400 करोड़, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 46,650 करोड़ प्रमुख हैं।