(भुवनेश्वर): ओडिशा हाईकोर्ट के वकीलों की 78 दिन पुरानी हड़ताल समाप्त हो गई। गुरुवार से वकील काम पर लौटेंगे। वकीलों और पुलिस के बीच विवाद के कारण हड़ताल शुरू हुई थी। सुप्रीमकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी वकीलों ने हड़ताल जारी रखी थी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने औपचारिक प्रेसवार्ता बुलाकर हड़ताल समाप्ति की घोषणा की।