15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, 30 घायल

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:31 PM IST

road accident

road accident

(भुवनेश्वर): ओडिशा में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। ये दुर्घटनाएं खोरदा और भद्रक जिले में हुईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।


मिनी ट्रक ने मारी खड़े ट्रक को टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार पहला हादसा खोरदा के चांदपुर बाईपास एनएच-16 पर हुआ। यहां पर एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने वहीं पर खडे ट्रक में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी खतरनाक थी की दो लोेगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अपारती बिस्वाल और जितेंद्र प्रधान के रूप में हुई। ये लोग तांगी थाना क्षेत्र के कुहुदी गांव के रहने वाले थे। वहीं घायलों को तांगी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बस व ट्रक की भिड़ंत

दूसरा हादसा भद्रक जिले में हुआ। यहां पर वासुदेवपुर क्षेत्र में कुआमरा चौक के निकट बस व ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। इस हादसे में 28 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को वासुदेव पुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को एससीबी मेडिकल अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।