29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवगांव:ठहराव की मांग को लेकर ​​​​​ट्रेन रोकी,कई ट्रेनों की आवाजाही रही प्रभावित

विधानसभा में नेता विपक्ष नृसिंह मिश्र का कहना है कि यहां पर ट्रेनों का ठहराव क्षेत्र के लोगों की परम आवश्यकता है...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Aug 2018, 6:48 PM IST

photos from devgaon

photos from devgaon

(भुवनेश्वर): देवगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों के रेल रोको आंदोलन से कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही। आंदोलनकारी ट्रेन की पटरी के सामने झुंड में बैठ गए। संबलपुर रायगढ़ा एक्सप्रेस को जाने नहीं दिया। इस आंदोलन को हवा देने के लिए कांग्रेस विधायक नृसिंह मिश्र, बीजू जनता दल के एयू सिंहदेव व कुछ भाजपा के भी लोग थे। इससे संबलपुर और टीटलागढ़ रूट की ट्रेनों पर असर पड़ा। कई ट्रेने रद्द तक करनी पड़ गई।


बलंगीर जिले के इस स्टेशन में सुबह 6 बजे से लेकर 11.50 बजे तक ट्रेनें प्रभावित रहीं। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में संबलपुर रायगढ़ा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई जबकि कुछ आंशिक रूप से कुछ समय के लिए रोक ली गई। टीटलागढ़ बिसालपुर पैसेंजर, भी रद्द कर दी गई। संबलपुर-कोरापुट, जूनागढ़ रोड पैसेंजर, कोरापुट-संबलपुर पैसेंजर लांजीगढ़ भी रद्द कर दी गई। आंशिक रूप से प्रभावित रहीं ट्रेनों में टीटलागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, पुरी-अजमेर एक्सप्रेस, एर्नाकुलम-हटिया, संबलपुर-रायगढ़ा बलंगीर तथा हावड़ा-जगदलपुर प्रमुख हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष नृसिंह मिश्र का कहना है कि यहां पर ट्रेनों का ठहराव क्षेत्र के लोगों की परम आवश्यकता है।


अपनी समस्याओं की ओर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए इधर स्थानीय लोगों ने ट्रेन के पहियों को जाम कर दिया। उधर ट्रैफिक नियमों की पालना न होने पर एक महिला कांसटेबल ने अपर पुलिस महानिदेशक की बेटी के थप्पड़ जड़ दिया। दअसल हुआ यूं कि एडीजी की पत्नी और बेटी गुरुवार शाम करीब छ बजे एजी स्कॉवयर पर पहुंचे। गाड़ी एडीजी की बेटी चला रही थी। रेड सिग्नल होने पर उसने गाड़ी को रोक दिया और सिग्नल के ग्रीन होने का इंताजर करने लगी। चालक ने जेबरा क्रासिंग को पार कर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। तभी ड्यूटी पर तैनात महिला कांसटेबल वहां आई और अचानक ही एडीजी की बेटी को थप्पड मार दिया। यह सब देखकर दोनो मां बेटी सकते में आ गई। अन्य पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। एडीजी की बेटी को देखकर सभी के हाथ पांव फूल गए। यह मामला तूल पकडता गया। अंत में एडीजी खुद मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया।

यह भी पढे:ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर कांस्टेबल ने एडीजी की बेटी को मारा थप्पड़