29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर कांस्टेबल ने एडीजी की बेटी को मारा थप्पड़

लोगों का कहना है कि इस वाकये के बाद दिल्ली की आईपीएस किरण बेदी की याद ताजा हो गई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भुवनेश्वर

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Aug 2018, 3:49 PM IST

photo of lady constable

photo of lady constable

(भुवनेश्वर): ट्रैफिक नियमों को तोडऩे पर महिला कांस्टेबल ने अपर पुलिस महानिदेशक की बेटी के थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ की गूंज से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप भी लगे लेकिन मामला घर के घर में ही खत्म हो गया। शहर भर में महिला कांस्टेबल की हिम्मत के चर्चे हैं। लोगों का कहना है कि इस वाकये के बाद दिल्ली की आईपीएस किरण बेदी की याद ताजा हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आपको मालूम है कि बेदी दिल्ली में कैसे ट्रैफिक कंट्रोल करती थीं। उसी की झलक यहां भी देखने को मिली है।


इस वजह से कांस्टेबल का गुस्सा फूटा

कार में सवार एडीजी की पत्नी और बेटी गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे एजी स्कॉवयर पर पहुंचे। ट्रैफिक प्वाइंट की लाल बत्ती देख कार रुक गई। स्विफ्ट कार बेटी चला रही थी। ट्रैफिक प्वाइंट पर वे हरी बत्ती होने का इंतजार करने लगे। अचानक एक महिला कांस्टेबल कार के पास पहुंची और कार चालक बेटी के गाल पर थप्पड़ मार दिया। इस वाकये से पुत्री और मां सकते में आ गए। इस बीच चौराहे पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे और उन्होंने एडीजी की पत्नी और पुत्री को देखा तो घबरा गए। पुलिस कर्मियों ने महिला कांस्टेबल से चीखते हुए कहा कि आपने यह क्या कर दिया? जानती नहीं हो ये एडीजी साब की बेटी है। महिला कांस्टेबल ने पलट कर जवाब दिया, तो क्या हुआ? ट्रैफिक नियमों का पालन करना तो सीखे। उसका कहना था कि व्यस्त समय के दौरान बेटी ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। उसने चौराहे पर ट्रैफिक लाइट के बाद भी कार को जेबरा लाइन से आगे खड़ी कर दी। इस पर मैंने उसे सबक सिखा दिया।

मौके पर पहुंचे एडीजी,शांत कराया मामला

यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। एडीजी रेलवे एवं कांस्टेबल सिक्योरिटी प्राण बिंदु आचार्य को जानकारी मिलते ही वे भी एजी स्कॉवयर की ओर रवाना हो गए। इस बीच एजी स्कॉवयर पर पुत्री और मां तथा महिला कांस्टेबल के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा और तमाशबीन लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आचार्य मौके पर पहुंचे और मामला खत्म कराया। एडीजी की बेटी ने मीडिया को बताया कि महिला कांस्टेबल ने उसकी गाडी को धक्का दिया और उसे थप्पड़ मारा और जब उसे मेरे बारे में पता चला तो मुझे सॉरी भी बोला। उधर, महिला कांस्टेबल का कहना था कि बेटी ने यातायात के नियम तोड़े तो उसने अपनी ड्यूटी पूरी की। इस पूरे मामले पर उपायुक्त अनूप साहू ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। हालांकि मामला हाथों हाथ ही शांत हो गया और दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया।