Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान लागातार जारी है। नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं, या फिर सुरक्षाबलों के हाथों एनकाउंटर में ढेर हो रहे हैं। इसी बीच बीजापुर जिले में आज यानी शनिवार को जवानों ने 2 नक्सली को ढेर कर दिया है। इनके पास से ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। फिलहाल नेशनल पार्क इलाके में यह मुठभेड़ अब भी जारी है।