भास्कर नक्सलियों की महत्वपूर्ण आदिलाबाद जिला कमेटी का सचिव था और खूंखार नक्सली माना जाता रहा। नेशनल पार्क इलाके में कल से चल रही सर्चिंग के लिए डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा जवानों का सामना शुक्रवार को नक्सलियों से फिर हो गया था। करीब तीन घंटे की गोलीबारी के बाद सर्चिंग में आदेलु उर्फ भास्कर का शव मिला और पहचान भी हो गई।