अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान सड़क खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर और पाम्प्लेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने जिले में जारी लोन वर्राटू (अपने घर/गांव वापस लौटो) अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।