29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bijapur: प्रेशर IED की चपेट में आने से एक जवान जख्मी, दोनों पैरों में आई गंभीर चोटें

Bijapur: नक्सलियों के द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ बीडीएस टीम का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
Bijapur: प्रेशर IED की चपेट में आने से एक जवान जख्मी, दोनों पैरों में आई गंभीर चोटें

Bijapur: बीजापुर जिले के चिन्नाकोड़ेपाल क्षेत्र में सीआरपीएफ 196 की टीम एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों के लगाए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोड़ेपाल नाला के पास हुई।

Bijapur: नक्सलियों ने लगा रखे हैं सैकड़ों आईईडी बम

वहीं बताया जा रहा है कि घायल जवान बीडीएस टीम का था। उसके दोनों पैर में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कररेगुट्टा की पहाडिय़ों पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सैकड़ों आईईडी बम लगा रखे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: नक्सल संगठन को बड़ा झटका! 32 लाख रुपए के 7 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

नक्सलियों बोले- ग्रामीण पहाड़ी की ओर ना जाएं

नक्सली नेता शांता ने एक प्रेस नोट जारी कर ग्रामीणों से अपील की है कि वे पहाड़ी की ओर ना जाएं। शिकार या अन्य किसी काम से पहाड़ी की ओर जाने से बचें। नक्सलियों की वेंकटापुरम वाज़ेड एरिया कमेटी की सचिव शांता ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल ग्रामीणों को शिकार के नाम पर पहाडिय़ों की ओर भेजकर जासूसी कराने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कई निर्दोष अपनी जान गंवा चुके हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी

Bijapur: बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि बीजापुर जिले के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने की है।

बड़ी खबरें

View All

बीजापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग