
CG Election 2023: सेक्टर अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
बीजापुर। Chhattisgarh Election 2023: विस निर्वाचन कार्यो को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने सभी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न चरणों पर प्रशिक्षण दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें ईव्हीएम मशीनों के कमीशनिंग हेतु मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक बी जॉन त्लांग्टिनखुमा ने सेक्टर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिसके तहत सभी सेक्टर अधिकारियों को ईव्हीएम मशीनों का प्रायोगिक अभ्यास करने, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपेट का कनेक्शन, बैटरी की स्थिति, एड्रेस टैग, ग्रीन पेपर सील का उपयोग, पेपर रोल लगाने एवं ईव्हीएम कमिशनिंग के समय मॉकपोल करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
निर्देश के अनुरूप कार्य करने कहा
सामान्य प्रेक्षक बी जॉन त्लांग्टिनखुमा ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करने, अपने क्षेत्र के चेकपोस्ट, मतदान केन्द्रों का अवलोकन करने, बीएलओ से लगातार संपर्क बनाए रखने, इपिक कार्डो के वितरण की जानकारी रखने सहित चेकपोस्ट का निरीक्षण कर आवश्यक पंजियों का अवलोकन कर निरीक्षण टीप लिखने के निर्देश दिए। वहीं मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं रिटर्निंग आफिसर पवन कुमार प्रेमी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण गवेल, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल एवं मास्टर ट्रेनर सीके रंहगडाले उपस्थित थे।
यह भी पढ़े: cg election 2023 आदर्श आचरण संहिता के दायरे में रहकर हो प्रचार-प्रसार
Published on:
24 Oct 2023 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबीजापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
