24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: पार्षद उम्मीदवारों की सूची में फेरबदल, असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के मान मनौवल में जुटे बड़े नेता

CG Election 2025: नगर पालिका चुनाव में भाजपा की गीता और कांग्रेस की सुनीता के बीच सीधा मुकाबला होगा। भाजपा-कांग्रेस के नाराज कार्यकत्ताओं के साथ मान मनौवल के बाद फिर एक जुट होकर नामांकन दाखिल कराया गया।

2 min read
Google source verification
CG Election 2025

CG Election 2025: नगरपालिका के होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन फॉर्म भरे जाने का आखिरी दिन था। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार सुनीता हेमला का मुकाबला भाजपा की गीता पुजारी से होगा। गीता पुजारी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद से भाजपा के महिला मोर्चा की नाराजगी देखी जा रही है।

CG Election 2025: जीत के लिए एकजुट होने का आव्हान

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में नारे बाजी भी की। जिसके बाद पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा द्वारा असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से बातचीत कर पार्टी हित में कार्य करने और नगर पालिका जीत के लिए एकजुट होने का आव्हान किया। भाजपा के नाराज कार्यकत्ताओं के साथ मान मनौवल के बाद फिर एक जुट होकर नामांकन दाखिल कराया गया।

इधर कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सुनीता हेमला जिला निर्वाचन कार्यालय उनके साथ विधायक विक्रम मंडावी समेत कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेड तक पैदल मार्च कर शक्ति प्रदर्शन किया।

पार्षद प्रत्याशियों के सूची में परिवर्तन

इधर भाजपा द्वारा नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों के अनुमोदित सूची से तीन वार्डो में परिवर्तन किए जाने की सूचना है। परिवर्तित सूची में वार्ड क्र. 01 (शहीद बुधराम राणा वार्ड) अरविंद पुजारी, वार्ड क्र.02 (दीनदयाल उपाध्याय वार्ड) यशोदा पैंकरा, वार्ड क्र.03 (बीजा हल्बा नगर वार्ड) हितेश साहनी, वार्ड क्र. 04 (महात्मा गांधी वार्ड) हरीश बेलसरिया, वार्ड क्र.05 (डॉ. अंबेडकर वार्ड) राधा लकड़ा, वार्ड क्र. 06 (इंदिरा गांधी वार्ड) संगति चालकी।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए दिए टिप्स

वार्ड क्र. 07 (शांति नगर वार्ड) मुन्ना ताती, वार्ड क्र.08 (डॉ. राजेन्द् प्रसाद वार्ड) उर्मिला तोकल, वार्ड क्र.09 (चन्द्रशेखकर आजाद वार्ड) भुवन सिंह चौहान, वार्ड क्र. 10 (श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड) धनलक्ष्मी झाड़ी, वार्ड क्र.11 (स्व:मोहनलाल नेताजी वार्ड) संजय रिवानी, वार्ड क्र.12 (सुभाष चन्द्रबोस वार्ड) विक्रम दूधी, वार्ड क्र.13 (प्रवीण चंन्द्र वार्ड) मुकेश राठी, वार्ड क्र.14 (चिकटराज वार्ड) सत्यवती परतागिरी, वार्ड क्र.15 (शहीद नारायण वार्ड) पुरुषोत्तम भंडारी अनुमोदित किए गए।

आखिरी दिन कांग्रेस ने एक और भाजपा ने तीन उम्मीदवारों के नामों में की फेरबदल

CG Election 2025: 15 वार्डों के लिए कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी अनुमोदित किए गए। जिसमें पूर्व जारी सूची से वार्ड क्रमांक 11 से संतोष गुप्ता से स्थान पर कलाम खान को अधिकृत किया गया है। नए सूची में वार्ड क्रमांक 1 शहीद बुधराम राणा (अजजा) सदाशिव राना, 2 प. दीनदयाल उपाध्याय (अजजा महिला) वर्षा कुंजाम,3 बीजा हल्बा नगर वार्ड (अजजा) हरिन्धर मांझी, 4 महात्मा गांधी वार्ड (अजजा) बेनहुर रावतिया, 5 डॉ. अबेडकर वार्ड (अजजा महिला) शोसांती कुजुर।

6 इंदिरा गांधी वार्ड (सामान्य महिला) स्मिता पंथ, 7 शांतिनगर वार्ड (अजजा) समाराम हेमला, 8 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड (सामान्य महिला) संगीता नाग, 9 चंद्रशेखर आजाद वार्ड (सामान्य) राजीव सिंह, 10 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड (अजा-महिला) बबिता झाडी, 11 स्व. मोहनलाल नेताजी (सामान्य) कलाम खान, 12 सुभाषचंद्र बोस वार्ड (अजा) पुरुषोत्तम सल्लूर, 13 प्रवीर चंद्र वार्ड (सामान्य) प्रवीण डोंगरे, 14 चिकटराज नगर वार्ड (अजजा) महेश बेलसरिया,15 शहीद नारायण नगर (सामान्य) अखिलेश नाग अनुमोदित किए गए हैं।