हर सुबह जैसे ही गांव में स्कूल की घंटी बजती है तो बच्चे नीली यूनिफॉर्म पहनकर उत्साह के साथ स्कूल पहुंचते हैं। टेंटनुमा इस स्कूल में बच्चों को अक्षर ज्ञान से लेकर गणित और सामाजिक व्यवहार की शिक्षा दी जा रही है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें अनुशासन, स्वच्छता और जीवन मूल्य भी सिखाए जा रहे हैं।