17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Durg Rape Case: बच्ची से दरिंदगी मामले में कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Durg Rape Case: महिलाओं एवं बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कांग्रेस नेता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 9 Apr 2025, 10:57 AM IST

Durg Rape Case: बच्ची से दरिंदगी मामले में कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

Durg Rape Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में आज बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Durg Rape Case: लचर कानून व्यवस्था का शिकार हो रहे महिलाएं और बच्चे

प्रदर्शन के दौरान बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने दुर्ग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। मंडावी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चे लगातार लचर कानून व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG Rape Case: चार साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ रही

महिलाओं एवं बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। कांग्रेस नेता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा को राज्य में हो रही लगातार दुष्कर्म की घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Durg Rape Case: इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, जितेंद्र हेमला, पुरुषोत्तम खत्री, संतोष गुप्ता, पूर्व पार्षद ललिता झाड़ी, कविता यादव, महिला कांग्रेस की संजना चौहान, युवा कांग्रेस के कामेश मोरला, हिमांशु गुप्ता, बलराम कोरसा, सदाशिव राना, वरिष्ठ कांग्रेसी इदरीस खान, राम कुमार दुर्गम और लक्ष्मण कड़ती समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।