विवेचना के दौरान घटना के संदेही चिड़ेम हुंगा से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक द्वारा जादू टोना करने से मेरी पत्नि एवं भतीजा की मृत्यु हुई। इसी शंका के आधार पर आरोपी चिड़ेम हुंगा ने अपने चाचा चिड़ेम रामा एवं बहनोई मेट्टा दिनेश के साथ मिलकर बांस डण्डा, हाथ मुक्का एवं नुकीले लकड़ी से चोट पहुंचाकर कुड़ियम मंगलू की हत्या कर दी । तीनों आरोपी के विरूद्ध थाना भोपालपटनम् में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश कर जेल भेजा गया।