सेल प्रबंधन ने वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी सीलिंग, बोनस जैसे विषय पर की गई मनमानी के खिलाफ भिलाई की संयुक्त यूनियन अभियान चला रही है। मंगलवार को वायर राड मिल व मर्चेंट मिल के नियमित कर्मचारी व ठेका श्रमिकों से संवाद किए। इंटक,सीटू, एचएमएस,एटक, एक्टू, लोईमू, इस्पात श्रमिक मंच व स्टील वर्कर्स यूनियन ने संयुक्त रूप से बीएसपी के कर्मियों को सेल प्रबंधन की मनमानी की जानकारी देकर, उनसे राय ली। संयुक्त यूनियन ने वायर राड मिल व मर्चेंट मिल के कुछ ठेका श्रमिकों से चर्चा की। ठेका श्रमिकों ने बताया कि उन्हें अभी तक बोनस नहीं मिला है। कुछ ठेका श्रमिकों ने बताया कि उन्हें पिछले साल 320 रुपए दैनिक वेतन प्राप्त होता था। नए ठेकेदार ने रेट कम कर 295 रुपए दैनिक वेतन दे रहा है। शिकायत अधिकारियों से करने पर अधिकारी कहते हैं कि इसी रेट पर कार्य करना होगा, नहीं तो काम छोड़कर जाओ।