आईआईटी भिलाई एक छोटे शहर की तरह डेवलप किया गया है, जिसमें वॉटर मैनेजमेंट से लेकर सीवर ट्रीटमेंट तक सबकुछ योजनाबद्ध तरीके से बनाया गया है। आईआईटी, भिलाई को भी संस्थान की तर्ज पर तैयार करेगा। इसके लिए हर कॉलोनी और सेक्टर में स्मॉल स्केल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है, जिससे कॉलोनी से निकलने वाले पानी को वहीं गार्डनिंग में इस्तेमाल किया जा सकेगा।