भिलाई। Accident in Chhattisgarh: दुर्ग और राजनांदगांव के मध्य रसमड़ा यार्ड में मालगाड़ी खड़ी थी। इसके इंजन में एक अज्ञात व्यक्ति चढ़ गया। हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही, बुरी तरह से झुलस गया। हाईटेंशन तार में कुछ देर चिपककर वह रह गया। इसके बाद इंजन के ऊपर लगे चीनी मिट्टी के प्लेट पर गिरा। उसकी पहचान नहीं की जा सकी है।