12वीं में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है। पैरेंट्स कन्फ्यूजन में न रहें। प्रैक्टिकल में 30 में कम से कम 10 अंक लाने पर ही पास माने जाएंगे। जिस पेपर में प्रैक्टिकल 20 अंकों का होगा, उसमें 7 अंक अनिवार्य किए गए हैं। इसी तरह यहां समझना जरूरी है कि थ्योरी पेपर में आपको 70 में से 23 अंक पाना जरूरी है। कुछ पेपर 80 अंक भी होंगे, जिनमें 27 नंबर पाना अनिवार्य होगा। दोनों पेपर में अलग अलग पास होने पर ही उत्तीर्ण माने जाएंगे।