साथ ही मौके पर मतपेटियों के खुली पाए जाने तथा फटे मतपत्र चारों-ओर बिखरे पड़े होने एवं मत-पेटियों तथा मतपत्रों से छेड़-छाड़ के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि विधान सभा निर्वाचन में डाक मतपत्र के लिफ़ाफ़े गुलाबी रंग के हैं, जबकि प्रचारित फोटो और विडियो में भूरे रंग के लिफ़ाफ़ों को दर्शाया गया है, जिस से स्पष्ट है कि यह डाक मतपत्र या उनके लिफ़ाफ़े नहीं हैं। वास्तव में ये जिला निर्वाचन अधिकारी बीजापुर के कार्यालय में वीवीपेट के पर्चियों की गणना के लिए आवश्यक तैयार किए जा रहे पिजन में लगाए जा रहे प्रतीक चिन्ह के फोटो है। जो स्टील पेटियाँ फोटो मे दिखाई गई हैं वो जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की स्टील पेटियाँ हैं जिसमें विविध निर्वाचन सामग्री रखी जाती हैं। अतः यह फोटो और विडियो जिसके आधार पर शिकायत की गई है भ्रामक एवं निराधार है।