
CG Naxalites: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए बीच सडक़ में 25 किलो की आईईडी प्लांट कर रखी थी। नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए फोर्स ने आईईडी को सडक़ से सुरक्षित निकालकर डिफ्यूज कर दिया।
CG Naxalist: बीजापुर पुलिस के मुताबिक सीआरपीएफ 196 बटालियन की टीम उसूर-आवापल्ली सडक़ मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी के लिए निकली थी। इसी दौरान आईईडी बरामद हुई। डिमाईनिंग के दौरान सतर्कता पूर्वक जांच कर सडक़ के बीचो बीच प्लास्टिक कंटेनर में लगाए गये आईईडी को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया। नक्सलियों ने बड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से कमांड स्वीच सिस्टम वाली इस आईईडी को प्लांट किया था।
Updated on:
03 Feb 2025 07:53 am
Published on:
03 Feb 2025 07:52 am
