7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sukma Naxal News: 9 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 2 महिलाएं भी शामिल, सिर पर था 43 लाख रुपए का इनाम

9 Hardcore Naxalites Surrendered: छत्तीसगढ़ के सुकमा में आज 2 महिला नक्सलियों समेत 9 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए के इनाम थे और 4 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 12 Jan 2025, 7:38 AM IST

Sukma Naxal News

Sukma Naxal News: सुकमा जिले में नक्सल संगठन से जुड़े 9 हार्डकोर नक्सलियों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 43 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में शामिल दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम, चार नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम, एक महिला नक्सली पर 3 लाख रुपये का इनाम और शेष दो नक्सलियों (एक महिला, एक पुरुष) पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में रनसाय उर्फ मनोज उर्फ ओयाम बुस्का प्लाटून नंबर 24 का कमांडर, प्रदीप उर्फ रव्वा राकेश पीएलजीए बटालियन नंबर 01 का सदस्य (8 लाख), कवासी सोना, नवीन उर्फ सोड़ी मंगा, मड़कम जोगा, मुचाकी देवा (5 लाख), माड़वी सुक्की (3 लाख), करताम वेल्ली, माड़वी राकेश (2 लाख) शामिल है।

पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया। इसके अलावा, पुलिस के बढ़ते प्रभाव और अंदरूनी इलाकों में पुलिस कैंप स्थापित होने के कारण नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना।

यह भी पढ़े: Bijapur News: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम! बीयर की बाटल को बना डाला IED, हुआ विस्फोट, देखें VIDEO

Sukma Naxal News: 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि, कपड़े और अन्य सुविधाएं प्रदान की गईं। इस आत्मसमर्पण को नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आशा व्यक्त की है कि यह कदम अन्य नक्सलियों को भी आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करेगा।