3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown 4.0 में डीलर कर रहा था सरकारी राशन की कालाबाजारी, शिकायत करने पर युवक के साथ की मारपीट

राशन डीलर की शिकायत करना शख्स को पड़ा भारी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 24 May 2020, 12:51 PM IST

gautam.jpg

बिजनौर। राशन डीलर की शिकायत करना एक शख्स को भारी पड़ गया। डीलर ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक को गंभीर चोटें आई है। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने राशन डीलर व अन्य के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Lockdown 4.0 में भेज दिया पांच गुना ज्यादा बिजली का बिल, सीएम योगी से लगाई गुहार

बता दें कि इंतजार ने 20 मई को हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के राशन डीलर की शिकायत की थी। बताया गया है कि डीलर को दूसरी जगह राशन उतारते हुए भी पकड़वाया था। इसी बात को लेकर राशन डीलर उसे दुश्मिनी रखने लगा। आरोप है कि राशन डीलर अरशद ने चार लोगों के साथ मिलकर इंतजार के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान इंतजार को गंभीर चोटें आई है। गंभीर हालत में परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: पति से हुआ विवाद तो पत्नी बोली, 'Lockdown न होता तो चली जाती अपने मायके'

इंतजार ने बताया कि उसके गांव का दबंग राशन डीलर अरशद की शिकायत उसने जिला प्रशासन के अधिकारियों से की थी। साथ ही दूसरी जगह राशन उतारते हुए पकड़वाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।