22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: चार वर्ष की बच्ची से बलात्कार के आरोपी युवक के साथ लोगों ने सरेराह कर दिया ये कांड

परिजनों ने लगाया युवक पर मासूम बच्ची से बलात्कार का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 6 May 2018, 9:38 PM IST

Rapist

बिजनौर. देश में सख्त कानून बनने के बाद भी बच्चियों के साथ दुरचार की घटनाए रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर बिजनौर का है। यहां एक युवक पर पड़ोस की ही मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर उसकी अस्मत लूटने का आरोप लगा है। बच्ची के परिजनों के इस आरोप के बाद गुस्साए पीड़िता के परिवार वालों और पड़ोसियों ने सरे राह दरिंदे की जूते -चप्पलों से जमकर पिटाई की। लोगों ने अपना गुस्सा शांत करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया । इस पुरे मामले में पुलिस के आला अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

यह भी फढ़ेः यूपी के इस शहर में 30 सेकेंड में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कैसे

यह भी फढ़ेः रेलवे स्टेशन पर बिकने वाला खाना कभी भी अप को पहुंचा सकता है अस्पताल, ये है बड़ी वजह

सरेआम पिट रहा ये युवक है सोनू, जो बिजनौर के थाना मण्डावर के सिमली इलाके का रहने वाला है । पीड़िता की माँ के मुताबिक सोनू पड़ोस की ही चार वर्षीय मासूम बच्ची को सुनसान इलाके में ले गया। जहाँ पर उसने जबरन मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला । इस घटना से गुस्साए पीड़िता के परिवार वालों ने रविवार को बिजनौर शहर में इसको देखने पर युवक को पकड़कर लात घुसों और जूते-चप्पल से जमकर पिटाई कर दी।

यह भी फढ़ेः अगर आप भी गन्ने का रस पीने के हैं शौकीन तो ये खबर पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश

यह भी फढ़ेः इस खास व्यक्ति से मिलने के लिए अचानक गाजियाबाद जा धमके सीएम योगी, प्रशासन में मचा हड़कंप

उधर, इस मारपीट को लेकर एसपी सिटी दिनेश सिंह का कहना है कि युवक मण्डावर क्षेत्र का रहने वाला है और पिटाई करने वाले परिजनों से कुछ दिन पहले इनके घर मे घुस कर मारपीट की थी। इस युवक के खिलाफ मण्डावर थाना क्षेत्र में मारपीट का मुकदमा पहले से ही दर्ज है। रविवार के बच्ची के परिवार वालों ने इस युवक पर बच्ची से रेप का आरोप लगाकर सरे राह उसकी पिटाई की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर कार्वाई करने की बात कह रही है।