
नोएडा। हाल ही में समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए थे। अब चर्चा चल रही है कि बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) के भी कुछ सांसद मायावती का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल हो सकते हैं। इनमें से बिजनौर के सांसद मलूक नागर का नाम भी चर्चा में है। इस बारे में जब मलूक नागर से बात की गई तो उन्हाेंने इसे अफवाह बताया।
उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा और रालोद के साथ मिलकर गठबंधन गनाया था। इसका बसपा सुप्रीमो मायावती को काफी फायदा भी मिला था। बिजनौर में बसपा के मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद, सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान और अमरोहा से कुंवर दानिश अली ने विजय हासिल की थी। इनमें से मलूक नागर की गिनती पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्याशियों में भी हुई थी। अब उत्तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। बसपा ने इसमें अकेले मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पार्टी कई सीटों पर प्रभारी भी नियुक्त कर चुकी है। भाजपा भी उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है।
यह है चर्चा
वहीं, उपचुनाव से पहले भाजपा सपा के पूर्व सांसद नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर और संजय सेठ को अपनी पार्टी में शामिल करा चुकी है। इनमें से भाजपा ने नीरज शेखर को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि सुरेंद्र नागर और संजय सेठ को आगामी उपचुनाव में मौका मिल सकता है। अब चर्चा चल रही है कि भाजपा कुछ बसपा सांसदों को तोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए वेस्ट यूपी के एक सांसद को जिम्मा सौंपा गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र नागर बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर के भाई हैं। इससे यह चर्चा भी चली कि मलूक नागर भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में मलूक नागर ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह बसपा नहीं छेड़ रहे हैं। यह बस एक अफवाह है।
Updated on:
20 Aug 2019 02:22 pm
Published on:
20 Aug 2019 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
