योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार बुधवार को होगा। पहले यह 19 अगस्त को होना था लेकिन अरुण जेटली की खराब सेहत को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। अब फिर से नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी हो गई है। बताया जा रहा है कि समाराेह में करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें मुजफ्फरनगर से कम से कम एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।