गाजियाबाद। जनपद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका मैनपुरी के किशनी से समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के विधायक की बहन है। आरोप है कि दहेज के लिए सपा विधायक की बहन की हत्या की गई है। पुलिस ने पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।