
बिजनौर: प्रेमी के साथ में नहीं जाने दिया तो महिला ने अपने ही घर में लगा दी आग
बिजनौर। जनपद के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने ही घर में आग लगा दी। इसके पीछे वजह जो वजह बताई गई, वह भी काफी चौंकाने वाली निकली। पुलिस आरोपी महिला और उसके पति को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया है।
प्रेमी के साथ बसाना चाहती है घर
मामला शनिवार रात का है। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठा में एक महिला अपने प्रेमी के साथ घर बसाना चाहती है। जब उसने अपने प्रेमी के घर जाने की बात कही तो उसे रोक दिया गया। आरोप है कि इससे खफा होकर शादीशुदा महिला ने अपने ही घर में आग लगा दी। आग लगने से पूरे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। उधर, इस आग से घर के पास में बने पड़ोसियों के मकान जलते-जलते बचे। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके पति को थाने ले गई। हालांकि, कुछ देर बाद उनको छोड़ दिया गया।
पति ने नहीं जाने दिया
बताया जा रहा है कि गांव पुट्ठा की रहने वाली एक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ घर बसाना चाहती है। इसको लेकर लगभग 20 दिन पहले उसमें, उसके पति और प्रेमी में समझौता हुआ था। इसके तहत तहसील परिसर में एक शपथपत्र तैयार हुआ था। इसके अनुसार, महिला अपने तीन बच्चों में से एक बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। आरोप है कि पति के इंकार करने पर महिला ने शनिवार रात को अपने घर को आग के हवाले कर दिया।
पूछताछ के बाद छोड़ा पुलिस ने
इस आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनमीत रही कि घर में रखा सिलेंडर बच गया। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद दोनों पति और पत्नी को थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद उनको रात को ही छोड़ दिया गया था। अगर कोई तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
07 Jul 2019 03:11 pm
Published on:
07 Jul 2019 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिजनोर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
