पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांचकर घटना के तीन आरोपियों अनिरुद्ध, सहदेव, गौरव को लाठी, कुल्हाड़ी और फरसा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बिजनौर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा एक पक्ष के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। इसके बाद शेरकोट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और इस घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनको शनिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, आरोपि पक्ष के छः लोग अब भी फरार है। इनको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।