शामली. जीआरपी के इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों को हाथों टीवी चैनल के पत्रकार अमित शर्मा की पिटाई करण पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी सख्त रुख अपना लिया है। इस मामले की जांच के लिए शनिवार को प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम जांच के लिए शामली पहुंची। इस टीम में 2 सदस्य शामिल हैं। प्रेस काउंसिल की टीम के सदस्यों ने एक-एकरकर बंद कमरे में पत्रकारों के बयान दर्ज किए।